फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में नहीं हैं बिजली के खंभे, कैसे सुधरेंगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर में नहीं हैं बिजली के खंभे, कैसे सुधरेंगे हालात
विज्ञापन

- अभी तक देहात क्षेत्र में नहीं बदले गए हैं जर्जर बिजली के तार व खंभे
- 13 मई को तूफान में क्षतिग्रस्त हुए थे जिले में 2500 से अधिक खंभे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के स्टोर में जर्जर तार व खंभों को बदलने के लिए पर्याप्त सामग्री ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में तूफान से हुए नुकसान को ठीक करने का दावा छलावा साबित हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अभी भी बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

13 मई को आए आंधी-तूफान ने जिले में जमकर तबाही मचाई थी। तूफान के चलते पावर कॉरपोरेशन को 2.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। तूफान के चलते 2500 से अधिक बिजली के खंभे भी टूट गए थे। जिसके बाद शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था को तो सुधार दिया गया है, लेकिन अभी तक देहात की बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकी है। सूत्रों ने दावा किया है कि अभी विभाग के स्टोर में पर्याप्त सामग्री ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अफसरों के जल्द सप्लाई ठीक करने का दावा छलवा साबित हो रहा है। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि एमडी को आवश्यक सामग्री की डिमांड भेजकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जर्जर तारों व खंभों को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें