फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में बाबुओं के पटलों में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका में बाबुओं के पटलों में परिवर्तन
- पालिकाध्यक्ष ने शासनादेश का हवाला देकर किया परिवर्तन
- तीन वर्ष से एक ही पटल पर जमे 16 बाबुओं को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर पालिका में इन दिनों बाबुओं के फेरबदल का दौर चल रहा है। शासनादेशों का हवाला देते हुए पालिकाध्यक्ष ने पालिका में तैनात सभी 11 बाबुओं के पटलों में परिवर्तन किया है। बताया जा रहा है कि सभी बाबू तीन वर्ष से अधिक से पटल पर बने हुए थे। बदले गए कार्यक्षेत्र में मो. नईम को गृहकर व जलकर (आठ वार्ड), विपिन गौतम को गृहकर व जलकर (आठ वार्ड), मंजू शर्मा को निर्माण अनुभाग, सुभाष शर्मा को स्वास्थ्य अनुभाग, राजीव मित्तल को लेखा लिपिक, रामबहादुर यादव को गृहकर व जलकर (आठ वार्ड), सुनील कुमार को मार्ग प्रकाश अनुभाग (होर्डिंग, विज्ञापन व ठेका का अतिरिक्त), गौरीशंकर को डाक प्राप्ति प्रेषण, रामदत्त शर्मा को अधिष्ठान एवं पेंशन, देवराज सिंह को नजूल प्रकोष्ठ प्रबंधन कलक्ट्रेट, दारा शिकोह को जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भानु प्रकाश को जलकल व उद्यान, नितिन राणा को गृहकर व जलकर (आठ वार्ड), संजय गोयल को रिकॉर्ड कीपर, स्टोर कीपर, पालिका संपत्ति, शिवकुमार शर्मा को वाद पैरोकार, बलराज सिंह को खजांची व सहायक लेखाकार, राकेश कुमार शर्मा को का. लिपिक जलमूल्य के पद पर तैनात किया है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि शासनादेश के हिसाब से बाबुओं के पटल परिवर्तित किए गए हैं। तीन वर्ष से अधिक समय से जमे हुए बाबुओं के पटल में परिवर्तन आवश्यक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें