धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, अफरातफरी
जहांगीराबाद। कस्बा स्थित बुलंदशहर बस स्टैंड के पास बुधवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफार्मर से लपटें उठती देख मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा तो लेकिन नोजल न खुलने के कारण उनकी गाड़ी खड़ी रही। कुछ देर बाद पहुंची पालिका की टीम ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर एक्सईएन जेपी राजपूत ने नगर के अन्य ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। एसडीओ जेपी गुप्ता ने बताया कि एलटी लाइन में फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो