फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा चल रहे निर्माण पर अफसरों ने लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नक्शे के चल रहे निर्माण पर अफसरों ने लगाई सील
विज्ञापन

- बीडीए अफसरों ने दो फ्लैट, चार दुकानें व एक निर्माणाधीन मैरिज होम किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अवैध रूप से दुकानों व फ्लैटों के चल रहे निर्माण पर बृहस्पतिवार को बीडीए अफसरों ने कार्रवाई कर दी। अफसरों ने शहर में चार दुकानों, दो फ्लैट व एक मैरिज होम पर सील लगाई। बताया जा रहा है कि अभी शहर में कई और अवैध निर्माण चल रहे हैं। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में चांदपुर रोड पर अवैध रूप से दुकानों व फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर बीडीए अफसरों ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मालिक से दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर अफसरों ने चांदपुर रोड पर गैस गोदाम और रजवाहे के पास बनाई जा रहीं चार दुकानों और दो फ्लैटों पर सील लगा दी। इसके अलावा अफसरों ने बीडीए दफ्तर स्थित दिल्ली रोड पर नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर एक मैरिज होम पर भी सील लगा दी। बीडीए के जेई धर्मेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से निर्माण करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। अभी कई और स्थानों पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही हैं। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें