फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को तीन खंडों में जारी किए तीन करोड़ के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को तीन खंडों में जारी किए तीन करोड़ के टेंडर
विज्ञापन

- रिश्तेदार की फर्म पर टेंडर लेकर कार्य कर रहा है आरोपी ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
पावर कार्पोरेशन के अफसर ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को धड़ल्ले से टेंडर जारी कर रहे हैं। फर्जीवाड़ा में ब्लैक लिस्ट होने के बाद जेल गए ठेकेदार ने अपने रिश्तेदार के नाम से फर्म बनाकर करोड़ों के टेंडर हासिल कर लिए। हाल ही में ठेकेदार को विभाग के तीन खंडों में तीन करोड़ से अधिक के टेंडर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी ठेकेदार टेंडर डालने से लेकर हासिल करने तक सभी प्रक्रियाओं में शामिल रहा है।
पावर कार्पोरेशन में करीब सात वर्ष पहले स्याना खंड में फीडर घोटाला हुआ था। पूरे मामले में जांच के बाद ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए जेल भेजा गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद ठेकेदार ने फिर से अपने एक रिश्तेदार के नाम पर फर्म बनाकर विभाग में टेंडर लेने शुरू कर दिए। पहले तो अफसर पूरे मामले से खुद को अनजान बताते रहे, लेकिन अब सब कुछ जानने के बाद भी अफसर ठेकेदार को करोड़ों रुपये के टेंडर दे रहे हैं। हाल ही में हुए संविदा कर्मचारियों के टेंडर में आरोपी ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को डिबाई, खुर्जा व बुलंदशहर में तीन करोड़ से अधिक के टेंडर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी ठेकेदार अपने रिश्तेदार की फर्म पर स्वयं कार्य कर रहा है। टेंडर खरीदने से लेकर प्राप्ति तक की सभी प्रक्रियाओं में आरोपी ठेकेदार मौजूद रहता है, इसके बाद भी अफसर कार्रवाई तो दूर जांच के लिए भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार द्वारा कार्य कराने की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ठेकेदार प्रत्यक्ष रूप से टेंडरों से संबंध रखता है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें