फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरने से तीन महिलाओं समेत चार दबे, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदाई के दौरान गिरी मिट्टी की ढांग, दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

- घर की पुताई के लिए नहर से मिट्टी निकालने गई थीं तीन महिलाएं और एक युवक
- लखावटी ब्रांच गंगनहर में गिरी ढांग, महिला और युवक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अहमदगढ़।
घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालने गईं तीन महिलाएं और एक युवक ढांग गिरने से दब गए। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढक नगला स्थित नहर में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव की तीन महिलाएं और एक युवक घरों की पुताई के लिए मिट्टी निकलने गए थे। नहर के अंदर मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक लखावटी ब्रांच गंगनहर में मिट्टी की ढांग गिर गई। इससे तीनों महिलाएं और युवक ढांग के नीचे दब गए। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर ही रेखा (40) पत्नी संजय निवासी गांव ढक नगला व पंचो देवी (60) पत्नी राजवीर निवासी गांव धामनी जहांगीराबाद की मौत हो गई। जबकि मीनू (26) पत्नी धीर सिंह निवासी ढक नगला और नरेश (27 ) पुत्र राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मीनू व नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में नरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीएम शिकारपुर वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें