फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में होगी सहायक अध्यापकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
44 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में होगी सहायक अध्यापकों की नियुक्ति
विज्ञापन

- शासन के आदेश पर बीएसए ने अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया की शुरू
- सभी स्कूलों से नियुक्त होने वाले शिक्षकों की मांगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिले में संचालित 44 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। शासन के आदेश पर बीएसए ने अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने सभी स्कूलों से नियुक्त होने वाले शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2300 से अधिक है। इनमें से 44 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल भी हैं। इन स्कूलों में काफी दिनों से शिक्षकों की कमी चल रही है। शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा का स्तर भी बिगड़ रहा है। लोगों ने कई बार स्कूल स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर से विभाग और शासन को इस समस्या से अवगत कराते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की थी। शासन ने अब आदेश जारी कर इन स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बीएसए ने सभी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्कूलों से सूची मांगी है। साथ ही स्कूल की प्रबंधन समिति को आदेश जारी किए गए हैं कि वह इस कार्य में सहयोग करें, ताकि जल्द से जल्द स्कूलों में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार सिंह यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में संचालित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में जल्द ही सहायक अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों से नियुक्त होने वाले शिक्षकों की सूची मांग ली है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें