फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एबीएसए सप्ताह में चार दिन करेंगे स्कूलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एबीएसए सप्ताह में चार दिन करेंगे स्कूलों का निरीक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम ने परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में सुधार लाने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब एबीएसए को सप्ताह में चार दिन स्कूलों का निरीक्षण करना होगा और उसकी रिपोर्ट बीएसए के माध्यम से डीएम के पास पहुंचेगी। निरीक्षण में कोताही सामने आने पर एबीएसए पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में 2300 से अधिक परिषदीय स्कूल हैं, शासन द्वारा भले ही स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कितने ही प्रयास क्यों न किए जा रहे हों, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसा कोई दिन होता होगा, जिस दिन किसी न किसी स्कूल में अध्यापक गायब रहने और अन्य कई तरह के आरोप से संबंधित शिकायत न मिलती हो। अधिकतर स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते और पहुंचते हैं तो विभागीय अफसर व बाबुओं की मेहरबानी से हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं। इस तरह की शिकायतों को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि सभी एबीएसए सप्ताह में चार दिन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट उन्हें भी पहुंचाई जाए । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीश कुमार सिंह यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर सभी एबीएसए को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह सप्ताह में चार दिन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे, जिसे वह डीएम के पास पहुंचाएंगे। उन्होंने एबीएसए को साफ चेतावनी दी है कि निरीक्षण में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी और ऐसी शिकायत मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें