नेट जेआरएफ में अंकुर राणा ने पाई 343वीं रैंक
अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला मोरीगेट निवासी अंकुर राणा पुत्र वीरभान सिंह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ भौतिक विज्ञान में कामयाबी हासिल की है। अंकुर राणा ने आल इंडिया में 343वीं रैंक हासिल की है। अंकुर ने डीपीबीएस अनूपशहर महाविद्यालय से प्रथम श्रेणी में एमएससी करने के बाद नेट परीक्षा क्वालीफाई की है। अंकुर राणा की इस कामयाबी से कस्बे के लोगों में खुशी की लहर है। ब्यूरो