फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगियों को अब सरकार हर माह देगी 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी रोगियों को सरकार
विज्ञापन

हर माह देगी 500 रुपये
- निक्षय पोषण योजना के तहत मिलेगी सहायता राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अप्रैल से अब तक चिन्हित 47 टीबी रोगियों को सरकार उपचार के लिए हर माह 500 रुपये देगी। इस योजना का लाभ नियमित दवा का सेवन करने वाले मरीजों को दिया जाएगा। पोषण सहायता की राशि टीबी रोगियों के बैंक खाते में इंसेंटिव डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
वैसे तो टीबी के रोगियों का उपचार छह माह तक चलता है, लेकिन कभी-कभी रोगी बीच में दवा लेना बंद कर देते हैं और दोबारा परेशानी बढ़ने पर फिर से उपचार कराना शुरू कर देते हैं। ऐसे में रोगियों की बीमारी बढ़ने के साथ कोर्स की अवधि भी बढ़ जाती है। साथ ही बीच में ही कोर्स छोड़कर दोबारा से दवा लेने वाले रोगियों पर दवा का असर नहीं होता है, ऐसे में रोेगी एमडीआर की श्रेणी में शामिल हो जाता है। बताया जा रहा है कि मरीजों की लापरवाही के कारण टीबी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब सरकार ने टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए निक्षय पोषण योजना शुरू की है। निक्षय योजना के तहत अप्रैल माह से चिन्हित टीबी रोगियों को उपचार खत्म होने तक प्रति माह 500 रुपये की पोषण सहायता दी जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि इस योजना का शासनादेश मिल चुका है। अप्रैल से अब तक चिन्हित 47 रोगियों को फिलहाल इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि अब तक एमडीआर श्रेणी के मरीजों को ही सहायता राशि दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खाता और आधार कार्ड अनिवार्य अनिवार्य
निक्षय पोषण योजना की सहायता राशि लेने के लिए रोगी को अपना बैंक खाता और आधार कार्ड की फोटो कॉपी विभाग में जमा करनी होगी। दोनों में से किसी एक के नहीं होने पर मरीज सहायता राशि लेने से वंचित रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें