फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ के बाद अब कचरा मुक्त होंगे गंगा किनारे के 32 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ के बाद अब कचरा मुक्त होंगे गंगा किनारे गांव
विज्ञापन

- गंगा किनारे गांवों में बनेंगे सॉलिड-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस में जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में गंगा किनारे गांव खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) होने के बाद अब कचरा मुक्त भी होंगे। इन सभी गांवों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनेगा। यह आदेश पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव ने सोमवार को जिला स्तरीय अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में जारी किए हैं। जबकि पहले दो गांवों में ही प्लांट बनाने का निर्णय लिया था।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ गंगा अभियान के तहत गंगा नदी को स्वच्छ बनाने का काम जारी है। जिले में गंगा नदी के किनारे 32 गांव है और यह गांव योजना के तहत खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। अब इन गांवों को कचरा मुक्त बनाया बनाया जाएगा, ताकि गांवों का कचरा आदि गंगा नदी में न पहुंचने पाए। ज्ञात रहे कि पहले गंगा किनारे के गांव बच्ची बांगर और सिरोरा बांगर में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया गया था। मगर, अब सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव ने जिला स्तरीय अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की और सभी गांवों की समीक्षा करते हुए आदेश दिया कि इन सभी गांवों में अब सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजेंट प्लांट बनाए जाएंगे। ताकि इन गांवों का कचरा आदि गंगा नदी में न पहुंचने पाएं।
विज्ञापन


कचरे का होगा निस्तारण, बनेंगे सोख्ता तालाब
सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजेंट प्लांट बनने से गांव के कचरे का निस्तारण होगा। कूड़ा-करकट आदि एकत्रित करने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। इसके साथ ही गांव का गंदा पानी गंगा में न जाए। इसके लिए सोख्ता तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों में गांवों की नाली और शौचालयों का पानी पहुंचेगा। इतना ही नहीं इन सभी गांवों में प्लास्टिक पर भी बैन लगेगा।

ये हैं गंगा किनारे वाले 32 गांव
अनूपशहर ब्लॉक में अहार बांगर, अकबरपुर उर्फ बच्चीखेड़ा बांगर, आलमपुर बांगर उर्फ तोरिया बांगर, फतेहपुर, हसनपुर बांगर, मोहम्मदपुर बांगर, शेरपुर बांगर और सिरोरा बांगर। डिबाई ब्लॉक में अमरनाथ बाबू उर्फ ऊंचागांव खादर, बदरपुर, भोपतपुर, बिलोना छाप बांगर, ढकनगला, गोकुलपुर खादर, करनवास बांगर, मोहम्मदाबाद उर्फ मीरिया हरिद्वार, नोदेई बांगर, नयाबांस बांगर, निबाड़ी बांगर, निबाड़ी खादर, राजघाट बांगर, रामघाट बांगर, रितु का नगला महाराजपुर, तलबार और उदयगढ़ी बांगर। ब्लॉक स्याना में रबीना कटीरी बांगर और ऊंचागांव ब्लॉक में औरंगाबाद ताहरपुर बांगर, बसी बांगर, चांसी, फरीदा बांगर, मवई और रसूलपुर गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


कोट
गंगा किनारे 32 गांवों में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव के आदेश पर जल्द ही सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजेंट प्लांट बनाने के साथ तालाब आदि का काम जल्द शुरू हो जाएगा। यह सभी गांव ओडीएफ हो चुके हैं और केंद्र सरकार की योजना के तहत अब इन गांवों को कचरा मुक्त किया जाएगा, ताकि गंगा नदी को स्वच्छ बनाया जा सके। - अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें