12 वाहन मिले अनफिट, एआरटीओ ने किया चालान
बुलंदशहर। जिले में अनफिट एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए बुधवार से संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह संभागीय परिवहन विभाग की दो टीमों द्वारा नगर में चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। नगर के भूड़ चौराहे पर जब टीम पहुंची तो तीन वाहन सवारी भरते हुए मिले, उन्हें भी सीज किया गया। इसके बाद स्कूली वाहनों की जांच की गई तो दो स्कूलों के तीन वाहनों में लापरवाही मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य वाहनों की भी जांच की गई। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि अनफिट वाहनों का संचालन जिले में नहीं होने दिया जाएगा। मानकों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। तीन दिन से अभियान चलाकर 17 वाहनों को सीज किया गया है। बताया कि स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा। टीम में एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल एवं पीटीओ संदीप जायसवाल के साथ संभागीय परिवहन के कर्मचारी शामिल रहे।