फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केन्द्रों पर लुट रहा किसानों का ‘सोना’

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर लुट रहा किसानों का ‘सोना’
विज्ञापन

- घटतौली और अवैध वसूली करने पर दो केंद्र प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति
- हबीबपुर गेहूं क्रय केंद्र पर अफसरों को जांच में मिले गेहूं के 400 अधिक बोरे
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की मेहनत की कमाई की जमकर लूट की जा रही है। शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए गेहूं खरीद केंद्रों पर घटतौली और किसानों से अवैध वसूली हो रही है। शिकायतें मिलने पर अफसरों की जांच में हुए खुलासे के बाद विभागीय अफसरों ने दो केंद्र प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी है, जबकि करीब एक दर्जन केंद्रों के प्रभारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
शासन ने किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 124 क्रय केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर किसानों को गेहूं खरीद के लिए सभी सुविधाएं देने के साथ घटतौली से बचाने का दावा शासन ने किया था। इसके बावजूद केंद्र प्रभारी जमकर किसानों को ठग रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की जांच में खुलासा होने के बाद केंद्र प्रभारियों की हालत पतली हो गई है। जांच में गेहूं खरीद केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घटतौली का खुलासा हुआ है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसूरी केंद्र प्रभारी के खिलाफ 20 रुपये प्रति कुंतल किसानों से वसूलने और हबीबपुर केंद्र पर 400 गेहूं के कट्टे अधिक पाए जाने पर निलंबन की संस्तुति करते हुए अफसरों को पत्र लिखा है। दो प्रभारियों की कार्रवाई से जिले में केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक केंद्र प्रभारी रडार पर
सूत्रों ने दावा किया है कि जिले के एक दर्जन से अधिक केंद्र प्रभारियों की शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही हैं। बताया कि अफसर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच में जुटे हुए हैं, ताकि इन्हें रंगे हाथों पकड़ा जा सके और ठोस कार्रवाई इन प्रभारियों पर की जा सके।

हबीबपुर में घटतौली कर बना दिए 400 कट्टे
हबीबपुर केंद्र प्रभारी ने किसानों से गेहूं खरीदते वक्त जमकर घटतौली की। केंद्र प्रभारी ने किसानों को ठगकर करीब चार सौ कट्टे गेहूं के अतिरिक्त बना दिए। अतिरिक्त खरीदे गए गेहूं को केंद्र प्रभारी कर्मचारियों की मदद से बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा कि पहले जांच में 72 कट्टे अधिक होने की बात सामने आई थी, लेकिन गहनता से जांच करने पर कट्टों की संख्या 400 पर पहुंच गई। केंद्र पर पकड़े गए अतिरिक्त गेहूं की कीमत 3.49 लाख रुपये होती है।

गाड़ियों का अभाव बना खरीद में बाधा
डिबाई में गेहूं क्रय केंद्रों पर उठान के लिए पर्याप्त मात्रा में गाड़ियां न पहुंचने के चलते बाधा उत्पन्न हो रही है। आलम यह है कि क्रय केंद्रों पर गेहूं की अधिकता के चलते खरीद की प्रक्रिया ठप पड़ी है।
विज्ञापन


कोट-
दो केंद्रों पर जांच में गड़बड़ी सामने आई है। बिलसूरी पर केंद्र प्रभारी 20 रुपये प्रति कुंतल वसूल रहा था, जबकि हबीबपुर केंद्र पर गेहूं के 400 कट्टे अधिक पाए गए थे। दोनों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी है। अन्य प्रभारियों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें