फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 विद्यालयों ने नहीं दिया यू-डायस का रिकार्ड, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
110 विद्यालयों ने नहीं दिया यू-डायस का रिकार्ड
विज्ञापन

- 20 अप्रैल तक सभी 416 विद्यालयों को देना था रिकार्ड
- रिकार्ड न देने वाले विद्यालयों को तीन दिन का मिली अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन जिले के 110 विद्यालयों ने यू-डायस का रिकार्ड नहीं दिया। इस लापरवाही पर इन स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन विद्यालयों को रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
शासन द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों से प्रत्येक वर्ष छात्रों और अध्यापकों की संख्या के अलावा अन्य जरूरी रिकार्ड यू-डायस के माध्यम से मांगा जाता है। इस बार भी शासन ने 20 अप्रैल तक रिकार्ड मांगा था। मगर, माध्यमिक श्क्षिा परिषद के अधीन जिले के 416 विद्यालयों में से 306 विद्यालयों ने ही समय पर यह रिकार्ड उपलब्ध करवाया। जबकि 110 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया है। विभाग ने अब 110 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर रिकार्ड देने का समय दिया है। अफसरों का कहना है कि यदि इसके बाद भी कोई विद्यालय समय पर रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश के बाद भी 110 विद्यालयों ने समय पर यू-डायस का रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद रिकार्ड न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पूरन सिंह, एडीआइओएस, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें