फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब मिला कार्यालय का पूरा स्टाफ, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गायब मिला कार्यालय का पूरा स्टाफ, रोका वेतन
विज्ञापन

- जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ने पांच कर्मचारियों का रोका वेतन
- खुर्जा स्थित संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का पूरा स्टाफ गायब मिला। इस पर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ने पांच कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए । वहीं कार्यालय से गायब रहने के संबंध में अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इस तरह का मामला सामने आया तो इस बार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि बुधवार को हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल क्राप रिसर्च सेंटर से वैज्ञानिकों की एक टीम भ्रमण के लिए आई थी। वह इस टीम को लेकर खुर्जा क्षेत्र के दौरे पर गए। जब वह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां एक भी कर्मचारी नहीं मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अफसर से गायब कर्मचारियों के नाम मांगे । ज्ञात हुआ कि यह सभी कर्मचारी बिना बताए कार्यालय में हाजिरी लगाकर गायब हो गए थे और वह अक्सर इसी तरह अधिकतर समय कार्यालय से बाहर ही रहते हैं। डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि उन्होंने पांच कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही उनकी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भी भेज दी है। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इसके बाद भी यदि कोई कर्मचारी कार्यालय से गायब मिला तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें