फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या इंटर कॉलेज बनने का सपना रह गया अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या इंटर कॉलेज बनने का सपना रह गया अधूरा
विज्ञापन

- डीआईओएस ने शासन को भेजा पत्र, पहले से ही क्षेत्र में चल रहे विद्यालय
- हिंदु युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री से की थी विद्यालय खोलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चोला क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज बनने का सपना अधूरा रह गया। डीआईओएस ने शासन को पत्र भेजकर अवगत करवा दिया है कि क्षेत्र में पहले ही विद्यालय चल रहे हैं और ऐसे में वहां कोई अन्य स्कूल खोलने की जरूरत नहीं है।
हिंदु युवा वाहिनी और किसान संघर्ष समिति ने कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चोला क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज की मांग की थी। इसके लिए क्षेत्र में स्कूल के लिए जगह देने के साथ उसका प्रस्ताव भी बनाकर दे दिया था। इस मांग पर शासन ने संज्ञान लिया और जिला विद्यालय निरीक्षक से जगह का मुआयना और अन्य जरूरी जानकारी मांगी थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच की और शासन को पत्र लिखकर अपना जवाब भेज दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हिंदु युवा वाहिनी और किसान संघर्ष समिति की मांग पर शासन के आदेश पर उन्होंने चोला क्षेत्र का मुआयना किया। जहां पाया गया कि वहां पर पहले से ही दो शिक्षण संस्थान संचालित हैं। ऐसे में वहां स्कूल की जरूरत नहीं है। इस संबंध में उन्होंने शासन को डीएम के माध्यम से पत्र भेजकर अवगत करवा दिया है। ऐसे में अब इस क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज बनने का सपना अधूरा रह गया है।
विज्ञापन



डिग्री कॉलेज के मामले से भी डीआईओएस ने झाड़ा पल्ला
बुलंदशहर। हिंदू युवा वाहिनी और किसान संघर्ष समिति की मांग पर शासन ने गांव जगतपुर सुल्तानपुर में डिग्री कॉलेज की मांग पूरी करते हुए डीआईओएस ने जानकारी मांगी। मगर, डीआइओएस ने डीएम को पत्र जारी कर बताया कि यह कार्य उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वहीं दूसरी ओर वाहिनी और समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वाहिनी के जिला प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी। बैठक में अनिल प्रधान, रनबीर सिंह, नरेंद्र सिंह और ओमवीर सिंह आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें