सोशल मीडिया पर फिर से भारत बंद का आवाहन
बुलंदशहर। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर जनरल और ओबीसी वर्ग के लोगों से भारत बंद का आवाहन किया जा रहा है। पोस्ट को धड़ाधड़ शेयर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ऐतिहासिक बताते हुए समर्थन में जुटने की अपील की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इसके लिए प्रत्यक्ष तौर पर लोगों से आवाहन नहीं किया है। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी भी संगठन ने इसके लिए आवाहन नहीं किया है। अगर कोई असामाजिक तत्व इसकी अफवाह फैला रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।