फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान गंगा में डूबा अलीगढ़ का युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान के दौरान गंगा में डूबा
विज्ञापन

अलीगढ़ का युवक, मौत
नरौरा। गांधीघाट पर स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदीे से निकाला। युवक परिवार के साथ अपने चचेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था।
जनपद अलीगढ़ के गभाना निवासी यतेंद्र शर्मा छोटे बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार सहित आए थे। मुंडन कराने के बाद पूरा परिवार सोमवार दोपहर गंगा स्नान के लिए गांधीघाट पर गया। स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंच जाने से उनका भतीजा प्रतीक कुमार शर्मा (18) पुत्र विनोद शर्मा नदी में डूब गया। स्थानीय नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की कवायद के बाद डूबे युवक को नदी से निकाला। उसे सीएचसी डिबाई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
नरौरा। स्नान के दौरान गंगा नदी में प्रतीक के डूबने के बाद गंगाघाट पर आए परिजनों में कोहराम मच गया। घाट पर मौजूद प्रतीक की मां शीतल शर्मा का रो रोकर बुरा हाल था। उनके बार-बार गंगा नदी की ओर भागने पर महिला पुलिसकर्मी उन्हें रोकती और ढांढस बंधाती रहीं। मृतक के चाचा यतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतीक उन्हें बहुत प्यार करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें