फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में काजल और राहुल रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में काजल और राहुल रहे अव्वल
विज्ञापन

- शुक्रवार को संपन्न हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय केनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में काजल तो बालक वर्ग में राहुल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कशिश, 200 मीटर में अर्पिता, 600 मीटर में काजल ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में अर्पिता शर्मा और शॉटपुट में ज्योति प्रथम रही। बालक वर्ग की दौड़ में निंकुज चौहान, चंद्रकांत, विकास, अतुल ने क्रमश: 100, 200, 400 और 800 मीटर में अपना जलवा दिखाया। बालक वर्ग की 1500 मीटर और तीन हजार मीटर की दौड़ में योगेश और राहुल प्रथम रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय केनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कोषाधिकारी तबस्सुम उस्मानी और उप क्रीड़ा अधिकारी रमेश चंद्र पाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें