फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों को कराना होगा आधार लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आधार से लिंक होगा छात्रों का डाटा
विज्ञापन

- नए शिक्षण सत्र से बिना आधार के नहीं मिलेगा प्रवेश
- उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए अफसरों को आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नए शिक्षा सत्र में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। छात्रों को प्रवेश लेने के साथ ही अपने आधार कार्ड को भी लिंक कराना जरूरी होगा। यह आदेश हाल ही में उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश के समय सभी छात्रों का आधार कार्ड जरूर लिंक कराएं। नए शिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं का बिना आधार के प्रवेश ना करें। ऐसा करने पर फर्जीवाड़ा रुकेगा। इसके साथ ही उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों से ही शिक्षण कार्य कराने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को आदेश दिए कि प्रवेश के समय छात्रों का आधार कार्ड जरूर लिंक करें। इससे फर्जी छात्रों के प्रवेश पर अंकुश लगेगा, छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा भी नहीं होगा। शासन के अन्य दिशा निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाए, एनसीईआरटी की किताबें ही स्कूलों में लागू हों, अगर कोई स्कूल आदेश की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें