फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कालोनी के सातों रास्ते बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर कालोनी के सातों रास्ते बंद
विज्ञापन

- पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अफसरों ने लगवाई दीवार
- डीएम कालोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला
- एक नामजद समेत 80 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर की डीएम कालोनी में सरकारी जमीन को कब्जाने की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को कालोनी के सातों रास्ते बंद कर दिए गए। डीएम के आदेश पर सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौैजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
डीएम कालोनी स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए डीएम ने दीवार लगाने के आदेश जारी किए थे। स्थानीय लोगों ने इस आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा दीवार न लगाने की मांग की। कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की भी कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते लोग सफल नहीं हो सके। वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाते हुए कालोनी के सभी सात मार्गों पर दीवार लगाने का कार्य कराया। अफसरों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते कोई भी व्यक्ति मौके पर भटकने की भी हिम्मत नहीं कर सका।
विज्ञापन


हंगामा और जाम लगाने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज
डीएम के आदेश के खिलाफ हंगामा करने और जाम लगाने की कोशिश में पुलिस ने एक नामजद समेत 80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन और जाम लगाने की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोट-
डीएम के आदेश पर सरकारी जमीन पर कब्जा न होने के लिए दीवार लगाई गई है। धारा 144 के उल्लंघन में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। - हिमांशु गुप्ता, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें