फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी निर्माण के लिए जारी की 51.33 लाख की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी निर्माण के लिए 51.33 लाख की धनराशि जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। धरपा ब्लॉक में पीएचसी निर्माण के लिए शासन ने अंतिम चरण में शेष धनराशि जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि शेष धनराशि से मेडिकल स्टाफ के लिए आवासों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं, जिनमें अधिकांश में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अभी निर्माणाधीन हैं। धरपा ब्लॉक के सीकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवास निर्माण कराने के लिए शासन ने 142.43 लाख की धनराशि का प्रस्ताव बनाकर निर्माण कार्य कराने के आदेश दिए थे। शासन ने पूर्व में 91.10 लाख की धनराशि जारी कर निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे। अब शासन ने अंतिम चरण में स्टाफ के लिए आवासों का निर्माण कार्य के लिए 51.33 लाख की धनराशि जारी कर दी है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि शासन ने सीकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवासीय निर्माण की शेष धनराशि जारी कर दी है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासों का निर्माण कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें