फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल
विज्ञापन

औरंगाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली बासदेवपुर निवासी हरेंद्र पुत्र करन सिंह 32 वर्ष रविवार को अपने मित्र तेजवीर पुत्र अनूप सिंह के साथ बाइक द्वारा बुलंदशहर से वापस स्याना लौट रहा था। रास्ते में बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित गांव नंगलाकरन मोड़ के सामने औरंगाबाद की तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 32 वर्षीय हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मित्र तेजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक को सिंचाई विभाग में कार्यरत बताया गया है। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ब्रहमपाल ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें