फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी-हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की
विज्ञापन

- दारोगा ने गांव काहिरा के पूर्व प्रधान सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच कर शुक्रवार देर शाम भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की गंगानगर कालोनी में देर रात कुछ दबंगों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दबोच लिया और रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि 15 मार्च की रात दारोगा महीपाल सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, मोहित मलिक व अमित कुमार के साथ प्राइवेट वाहन से संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गंगानगर कालोनी में आपत्तिजनक हालत में मिले कुछ युवकों को पुलिस ने धमका कर भगा दिया। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जब उक्त पुलिसकर्मी संदिग्धों की तलाश में प्राइवेट वाहन से गंगानगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उक्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई करते हुए जमकर अभद्रता की। इस दौरान एक युवक ने एक दिन पूर्व पुलिस की डांट से क्षुब्ध होने की बात कही। मामले में उपनिरीक्षक ने गांव काहिरा के पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही तीनों आरोपियों मुकेश शर्मा पुत्र राजेश्वर दत्त शर्मा, रोहित पुत्र राजेश्वर दत्त शर्मा व पुनीत शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा को दबोच लिया। देर शाम तक थाने में आरोपियों को छुड़ाने वालों का जमघट लगा रहा। वहीं देहात कोतवाल ने बताया कि पुलिस के साथ हुई अभद्रता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें