फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्ष पुराने वाहनों पर जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 वर्ष पुराने वाहनों पर जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुगरासी। कस्बा क्षेत्र में प्राइवेट यूनियन की बसों से लेकर निजी भाड़े पर चलने वाले व विभिन्न स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले काफी वाहन 15 वर्ष पुराने हो चुके हैं। नियम के खिलाफ मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध के लिए नेहरू युवा मंडल व क्षेत्रीय युवक समिति ने मांग उठाई है। क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि 15 वर्ष पुराने वाहन जहां वातावरण को प्रदूषित करते हैं वहीं इनके दुघर्टना होने की अधिक संभावना रहती है। प्राइवेट यूनियन की बसों में भी काफी बस 15 वर्ष पुरानी होने के साथ उनकी छत पर बड़ी संख्या में सवारी व छात्र यात्रा करते हैं जिससे पूरा खतरा बना रहता है। स्कूलों में लगे वाहनों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। क्षेत्रीय युवक समिति ने 15 वर्ष पुरानी बसों पर प्रतिबंध की मांग की है। सीओ स्याना अंविता उपाध्याय ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर छत पर जाने वाली सवारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी किया जाएगा। नियम के खिलाफ चलने वाले वाहनों पर समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। 15 वर्ष पुराने सभी वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें