फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन के साथ जिला प्रदर्शनी में शुरू होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन के साथ जिला प्रदर्शनी में शुरू होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ गत दिनों हो चुका है। होली मिलन के साथ सोमवार से जिला प्रदर्शनी में कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। इस बार दर्शकों को कई बड़े कार्यक्रमों से वंचित रहना पड़ेगा। फिलहाल कार्यक्रमों की जो लिस्ट जारी की गई है उसमें स्टार नाइट, अखिल भारतीय मुशायरा, कव्वाली, पंजाबी नाइट आदि का कार्यक्रम नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी को स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग देखने के लिए आते हैं। प्रदर्शनी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही इस प्रदर्शनी की जान होते हैं। स्टार नाइट, कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली कुछ ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनके लिए लोग वर्ष भर इंतजार करते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों को देखने के लिए आते हैं। इस बार शायद इन कार्यक्रमों से लोगों को वंचित रहना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रमों की लिस्ट में इन कार्यक्रमों का कोई जिक्र नहीं है। नौ मार्च को रविंद्र नाट्यशाला में कवि सम्मेलन और 15 मार्च को बुलंदशहर गंगा-जमुनी मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को राग-रागिनी कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र नाट्यशाला में होगा।
विज्ञापन


ये है कार्यक्रमों की लिस्ट..
तिथि स्थान कार्यक्रम
5 मार्च फव्वारा मैदान होली मिलन (शाम)
6 मार्च बैरन हॉल शतरंज प्रतियोगिता (4 दिवसीय)
6 मार्च रविंद्र नाट्यशाला जादू शो (शाम)
7 मार्च रविंद्र नाट्यशाला दिव्यांग कल्याण सम्मेलन (सुबह)
7 मार्च रविंद्र नाट्यशाला सैंया भये कोतवाल, कॉमेडी शो
8 मार्च रविंद्र नाट्यशाला ब्रज सांस्कृतिक लोकनृत्य (शाम)
9 मार्च यमुनापुरम स्टेडियम क्रिकेट मैच (तीन दिवसीय)
9 मार्च टांडा स्टेडियम हैंडबॉल, शूटिंग, खो-खो
9 मार्च रविंद्र नाट्यशाला कवि सम्मेलन (शाम)
10 मार्च जिला प्रदर्शनी मैदान दंगल, महिला-पुरुष (4 दिवसीय)
10 मार्च बैरन हॉल डॉग शो (सुबह)
11 मार्च बैरन हॉल बेबी-फैंसी शो
11 मार्च रविंद्र नाट्यशाला चित्रकला प्रतियोगिता
12 मार्च बैरन हॉल पुष्प सज्जा
13 मार्च टांडा स्टेडियम बैडमिंटन प्रतियोगिता
13 मार्च टांडा स्टेडियम व्यंजन सलाद प्रतियोगिता
13 मार्च रविंद्र नाट्यशाला पंचायतराज में महिलाओं की भूमिका
14 मार्च टांडा स्टेडियम बैडमिंटन, एथलेटिक्स
14 मार्च रविंद्र नाट्यशाला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
14 मार्च रविंद्र नाट्यशाला शरीर शोष्ठव प्रतियोगिता
15 मार्च बीडीए गंगानगर पतंग प्रतियोगिता
15 मार्च रविंद्र नाट्यशाला खाद्य सुरक्षा सम्मेलन
15 मार्च रविंद्र नाट्यशाला गंगा जमुनी मुशायरा लोकल
16 मार्च रविंद्र नाट्यशाला कर्मचारी शिक्षक स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन
17 मार्च रविंद्र नाट्यशाला लोकतंत्र में साहित्यकारों का योगदान
17 मार्च रविंद्र नाट्यशाला भजन संध्या शाम को
18 मार्च रविंद्र नाट्यशाला डा. भीमराव अंबेडकर विचार गोष्ठी
18 मार्च रवंद्र नाट्यशाला महिला रंगारंग कार्यक्रम, फैशन शो
19 मार्च रविंद्र नाट्यशाला भ्रूण हत्या, नारी शोषण
19 मार्च बैरन हॉल आयुर्वेदिक एवं योग विचार गोष्ठी
19 मार्च रविंद्र नाट्यशाला सुरेश कुशवाहा, भोजपुरी लोकगीत
20 मार्च रविंद्र नाट्यशाला विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी
20 मार्च रविंद्र नाट्यशाला भारतीय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 मार्च रविंद्र नाट्यशाला चौधरी चरण सिंह किसान गोष्ठी
21 मार्च रविंद्र नाट्यशाला एक शाम शहीदों के नाम
22 मार्च रविंद्र नाट्यशाला सांस्कृतिक कार्यक्रम
22 मार्च रविंद्र नाट्यशाला रागिनी शाम को
23 मार्च प्रदर्शनी मैदान कबड्डी, रस्साकसी व कुर्सी दौड़
24 मार्च रविंद्र नाट्यशाला मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता
24 मार्च रविंद्र नाट्यशाला पत्रकार सम्मेलन
25 मार्च रविंद्र नाट्यशाला कालेजों का कार्यक्रम-एक नाइट
26 मार्च रविंद्र नाट्यशाला जिला प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें