शराब पीकर हुड़दंग किया तो जाओगे जेल
बुलंदशहर। आज शराब पीकर हुड़दंग किया, तो सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। डीएम डा. रोशन जैकब का कहना है कि होली की सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं। हुड़दंग करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। वहीं एसएसपी मुनिराज जी. का कहना था कि सभी अधिकारियों को हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। किसी भी कीमत पर गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कारागार में हर्बल रंगों से मनेगी होली
बुलंदशहर। जिला कारागार में भी होली मनाई जाएगी। जेल प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। जेल अधीक्षक ओेपी कटियार नेे बताया कि हर्बल रंगों से होली खेली जाएगी। जेल परिसर में बंदियों-कैदियों द्वारा टेसू के फूल और चुकंदर से लाल और पीला रंग तैयार किया जा रहा है। जेल में मिठाई बांटी जाएगी। विशेष भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे ठेके
बुलंदशहर। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने आदेश जारी किया है कि शुक्रवार को जिले में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। जिले की समस्त देसी, विदेशी और बीयर सहित भांग की फुटकर दुकानें और गोदाम शाम चार बजे तक बंद रहेंगे।