फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3414 एनपीए खाता धारकों का होगा कर्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
3414 एनपीए खाता धारकों का होगा कर्ज माफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। 3414 एनपीए (नॉन परफॉमिंग एकाउंट) खाता धारकों का कर्ज माफ होगा। विभाग की ओर से करीब 6500 एनपीए खाता धारकों की कर्जमाफी की डिमांड की गई थी, लेकिन 3414 एनपीए खाताधारक ही पात्र पाए गए।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में कर्ज माफी के लिए 1.65 लाख किसानों को शामिल किया गया था। इनमें से करीब 90 हजार किसानों को शामिल कर उनका कर्ज माफ हो चुका है। इसके साथ ही जिन किसानों की मौत हो चुकी थी, उनके भी कर्ज माफ हो चुके हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से एनपीए खाता धारकों का कर्जमाफ करने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग ने जिले की सहकारी समितियों से एनपीए खाता धारकों का डाटा प्राप्त किया। शुरूआत में एनपीए खाता धारकों की संख्या करीब 6500 थी और विभाग ने पूरा करने के बाद यह खाते शासन की कर्जमाफी की वेबसाइट पर जनरेट कर दिया था। इन खातों से अब 3414 एनपीए खाता धारक ही कर्जमाफी के लिए पात्र पाए गए हैं और इनका ही कर्जमाफ होगा। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जिन 3414 एनपीए खाता धारकों को कर्जमाफी के लिए चयनित किया गया है, उनका कर्ज जल्द ही माफ हो जाएगा। अब सिर्फ शासन के आदेश का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जो किसान कर्ज माफी से वंचित रह गए थे, उनकी शिकायत प्राप्त की जा रही है। शिकायत 10 मार्च तक प्राप्त की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें