फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : इमरजेंसी चिकित्सक-स्टाफ की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी चिकित्सक-स्टाफ की छुट्टी रद्द
विज्ञापन

बुलंदशहर। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी सजग है। इमरजेंसी चिकित्सकों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सीएमओ की तरफ से सभी अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। होली बीतने तक इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को होली के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। सीएमओ ने तीन मार्च तक इमरजेंसी चिकित्सकों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी अस्पतालों के प्रभारियों को गाइड लाइन जारी कर दी गई हैं। होली तक इमरजेंसी में तैनात रहने वाले किसी भी चिकित्सक और स्टाफ को अवकाश नहीं दिया जाएगा। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अस्पताल प्रभारी बिना उनकी अनुमति के अस्पताल परिसर नहीं छोड़ेगा। यदि होली तक ड्यूटी पर तैनात कोई भी चिकित्सक या कर्मी नदारद मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सुचारु रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें