फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भोला सिंह ने किया जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद भोला सिंह ने किया जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

136 साल में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार शाम सांसद भोला सिंह ने किया। जिला प्रदर्शनी के इतिहास में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इसका शुभारंभ किया है।
जिला प्रदर्शनी के जहीर गेट पर आयोजित हवन में मुख्य अतिथि डा. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने आहुति दीं। अतिथियों ने बैरन हॉल के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पारंपरिक ढंग से कबूतर व गुब्बारों को उड़ाया। डा. भीमराव अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद ने अफसरों के साथ नुमाइश का भ्रमण भी किया। इसके बाद कृषि मंडप पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी उद्घाटन किया। अफसरों के साथ मुख्य अतिथि रविंद्र नाट्यशाला पहुंचे, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री हिमांशु गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मुकीम आजाद, हरी गोपाल तिवारी, इरशाद अहमद, लक्ष्मीराज, आनंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने किया किनारा
बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में डीएम डा. रोशन जैकब और एसएसपी मुनीराज जी उद्घाटन समारोह में नहीं पहुंचे। बता दें कि कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रदर्शनी समिति और अफसरों के बीच तीखी झड़प हुई थी। माना जा रहा है कि इसी कारण डीएम ने प्रदर्शनी से किनारा कर लिया है। एडीएम प्रशासन को जिला प्रदर्शनी का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है।
बोर्ड कार्ड पर भी अफसरों के नाम गायब
जिला प्रदर्शनी में लगे बोर्ड और उद्घाटन के लिए बांटे गए निमंत्रण पत्रों पर भी केवल प्रमुख मंत्री का ही नाम प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें