फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ थाना प्रभारियों समेत 17 एसआई का हुआ प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ थाना प्रभारियों समेत 17 एसआई का प्रमोशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के आठ थाना प्रभारियों समेत 19 उपनिरीक्षकों का निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया है। इससे उपनिरीक्षकों में खुशी का माहौल है। जल्द ही एसएसपी के द्वारा प्रमोशन पाने वाले दारोगाओं को तीसरा स्टार लगाकर निरीक्षक के पद नियुक्ति की जाएगी। पुलिस मुख्यालय से बुधवार को जारी उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रमोशन लिस्ट में जिला बुलंदशहर के आठ थाना प्रभारियों का नाम शामिल हैं। इनमें थाना अरनियां के प्रभारी उपनिरीक्षक हृदय नारायण सिंह, कोतवाली अनूपशहर के प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम प्रताप पटेल, थाना खुर्जा देहात के प्रभारी उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, थाना गुलावठी के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार, थाना नरौरा के प्रभारी उपपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, थाना अहार के प्रभारी उपनिरीक्षक तेज सिंह, थाना रामघाट के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार व थाना सलेमपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जिला बुलंदशहर के विभिन्न थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मिथुन दीक्षित, अकरम खां, वीरेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं किरनपाल सिंह के नाम भी शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें