आज और कल बंद रहेंगे बैंक
बुलंदशहर। आज और कल बैंक बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को होलिका दहन और शुक्रवार को दुल्हैंडी की छुट्टी है। बैंक बंद होने से पूर्व बुधवार को जिले के बैंकों में भारी भीड़ लगी रही। अधिकांश एटीएम बैंक बंद होने से पूर्व ही कैशलेस हो गए। कुछ एटीएम चलते मिले तो उनमें लोगों की कतार नजर आई। लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि अवकाश से पूर्व जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त धनराशि डलवा दी जाएगी। शनिवार को बैंक खुलने पर लोगों को राहत मिलेगी।