फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ‘धुआं उड़ाते’ 12 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ‘धुआं उड़ाते’ 12 लोगों का चालान
विज्ञापन

- जिला तंबाकू नियंत्रण विभाग ने जिला अस्पताल में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला तंबाकू नियंत्रण विभाग ने शनिवार को जिला अस्पताल में धूम्रपान करते 12 लोगों का चालान काट जुर्माना वसूल किया। विभाग अब सरकारी कार्यालयों में अभियान चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट एवं शासन के आदेश पर जिला तंबाकू नियंत्रण विभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ अभियान का शनिवार को शुभारंभ कर दिया। तंबाकू नियंत्रण विभाग की टीम ने जिला अस्पताल परिसर से अभियान शुरू किया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि शासन ने जिले को तंबाकू से मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अभियान के तहत जिला अस्पताल में टीम ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 12 लोगों के चालान काटकर करीब 1000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर चालान काटने के लिए विभाग ने चालान बुक दी है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा संबंधित विभाग के अफसरों को चालान काटने के अधिकार दिए गए हैं। संबंधित विभाग के अफसरों एवं कर्मचारी द्वारा धूम्रपान करने या तंबाकू का सेवन करने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को कारगर ढंग से चलाने की जरूरत है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और तंबाकू के सेवन पर रोक लग सके। टीम में संदीप कुमार तिवारी, संतोष कुमार यादव, तरुण शर्मा, अमित राजौरा, साधना शर्मा और अनामिका शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें