फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम ने आरएम गाजियाबाद को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए डीएम ने आरएम गाजियाबाद को लिखा पत्र
विज्ञापन

- एआरएम मेरठ एवं बुलंदशहर को डिपो की सभी बसें बस स्टैंड पर रुकवाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गुलावठी की जनता को राहत देने के लिए नगर पालिका ने जनवरी माह में नगर के पास रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण करवाया था। नवनिर्मित बस स्टैंड पर बसें कम रुकने के कारण यात्रियों को नगर से ही बसें पकड़नी पड़ रही हैं। डीएम ने आरएम गाजियाबाद एवं एआरएम बुलंदशहर, मेरठ को पत्र भेजकर बसें रुकवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुलावठी की जनता को मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों में सफर करने के लिए निर्धारित स्थान न होने पर मार्ग पर खड़े होकर बसों का इंतजार करती थी। इसके कारण मार्ग पर जाम की समस्या भी बन रही थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनवरी माह में नगर पालिका ने नगर से बाहर स्टैंड बनवाया था। नव निर्मित स्टैंड बनने के बाद बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को चयनित बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारने एवं बैठाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों को नजरअंदाज कर निगम की बसों के चालक-परिचालक पूर्व की भांति यात्रियों को बैठा रहे हैं। इससे जाम की समस्या फिर बनने लगी है। इस पर डीएम ने आरएम गाजियाबाद एवं एआरएम मेरठ, बुलंदशहर को परिवहन निगम की बसों को नव निर्मित बस स्टैंड पर ही बसों को रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र अधिक व्यस्ततम होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निजात के लिए नवनिर्मित बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के साथ भारी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है। इस संबंध में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को नवनिर्मित बस स्टैंड पर रुकवाने के लिए संबंधित डिपो को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें