फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को नलकूप बोरिंग के लिए नहीं मिल रहे पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को नलकूप बोरिंग के लिए नहीं मिल रहे पात्र
विज्ञापन

- आठ खंडों में से किसी भी व्यक्ति ने नहीं किया है आवेदन
- मध्यम गहरी बोरिंग योजना के तहत लगाए जाने थे ट्यूबवेल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मध्यम गहरी बोरिंग योजना के लिए अफसरों को पात्र किसान नहीं मिल पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आठ ब्लाकों में से किसी भी किसान ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं किया है, जिसके चलते अभी तक लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

मध्यम गहरी बोरिंग योजना के लिए जिले में 52 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था। योजना के तहत किसानों को बोरिंग पर 75 हजार, नाली पर अधिकतम 10 हजार व नकलूप के बिजली कनेक्शन पर 68 हजार का अनुदान दिया जाना था। इसके लिए शासन द्वारा पात्रता के बिंदु स्पष्ट किए गए थे। इसके तहत आस पास की जोत सीमा को सम्मिलित करते हुए कम से कम 10 हेक्टेयर भूमि अवश्य होनी चाहिए थी, जबकि ड्रिलिंग की आधी धनराशि किसान द्वारा खुद वहन की जाएगी। बोरिंग पूरा होने के बाद किसान खुले बाजार से समरसिबिल, होदी निर्माण के बाद उसके बिल प्रमाणित कराकर निर्धारित समयावधि में जमा करेगा, जिसके बाद उसे अनुदान की धनराशि चैक व ड्राफ्ट के द्वारा वापस की जाएगी। योजना के बाद भी अभी तक अफसरों को 52 के सापेक्ष कुल 30 किसान ही मिल सके हैं। 16 ब्लाकों में से आठ ब्लाकों के किसी भी किसान ने आवेदन नहीं किया है। लघु सिंचाई एक्सईएन ने बताया कि अभी तक केवल 30 पात्र किसान मिले हैं। योजना को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें