फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन चीफ ने मांगी मांगी बिल डिलीट प्रकरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल डिलीट प्रकरण में पत्रावलियां तलब
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर ने डेढ़ वर्ष पूर्व हुए लाखों के बिल डिलीट घोटाले की पत्रावलियां तलब कर ली हैं। अफसरों से जवाब मांगा है कि डेढ़ वर्ष से सस्पेंड चल रहे आरोपी को अभी तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के सिकंदराबाद खंड में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उपभोक्ताओं के 97 लाख रुपये के बिजली बिल डिलीट कर दिए थे। इस मामले में अफसरों ने संबंधित बाबू को सस्पेंड कर दिया था। तत्कालीन एसई ने जांच टीम गठित कर दी थी। अभी तक जांच टीम ने रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं चार माह पूर्व अफसरों ने आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब चीफ इंजीनियर ने अफसरों से फाइल तलब करते हुए अभी तक जांच रिपोर्ट न देने पर फटकार लगाई है। पत्रावलियां तलब करने के आदेशों से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। एमसी शर्मा ने बताया कि अफसरों से घपले की फाइलें तलब की हैं। आरोपी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसके बारे में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें