फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की पहुंच से दूर हुए सीएमओ साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की पहुंच से दूर हुए सीएमओ साहब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में दिव्यांगों को सीएमओ से मिल पाना मुश्किल हो रहा है। सीएमओ दफ्तर द्वितीय तल पर होने के चलते दिव्यांगों को उनके पास तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शासन ने सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगो के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बुलंदशहर का स्वास्थ्य विभाग दिव्यांगाें को सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है। सीएमओ कार्यालय पर दिव्यांगो के लिए रैंप, व्हील चेयर समेत अन्य साधन भी मौजूद नहीं है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से 30 दिव्यांग और 20 से 30 वृद्व महिला, पुरुष अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। यहां सीएमओ कार्यालय तक पहुंचने के लिए उन्हें द्वितीय तल पर करीब 20 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अरनिया निवासी संदीप ने बताया कि एक दिव्यांग अकेले ही मेडिकल जांच के लिए आया था। द्वितीय तल पर जाने के लिए उसे काफी परेशानी का सामना काना पड़ा। जहांगीराबाद निवासी वृद्वा रेवती के परिजनों ने बताया कि उम्र सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अधिकारियों ने आवेदक को द्वितीय तल पर लाने को कहा। इससे उनको भी काफी परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। दिव्यांग एवं बुजुर्ग अपनी परेशानी प्रथम तल पर हल करा सकते हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह कैंप का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें