अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार (आज ) से अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट का वितरण शुरू हो जाएगा। अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिला और उसे प्रेरित करने वाली आशा, एएनएम या स्टाफ को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अस्थाई साधनों में अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट शामिल किया गया है। 15 फरवरी से छाया टेबलेट का वितरण और अंतरा इंजेक्शन लगाने का शुभारंभ महिला अस्पताल से होगा। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधा ने बताया कि स्टाफ को दोनों नए साधनों के संबध में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अंतरा इंजेक्शन महिलाओं को तीन माह तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा देगा। जबकि छाया टेबलेट का प्रयोग नियमित होगा। प्रयोग से पहले अस्पताल का स्टाफ लाभार्थियों को उचित सलाह देगा। साथ ही लाभार्थी का एक कार्ड भी बनाया जाएगा। कार्ड मेें इंजेक्शन की अगली तारीख लिखी जाएगी। ब्यूरो