फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीए खाता धारकों की ऋण माफी को डिमांड भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीए खाता धारकाें की ऋण माफी को डिमांड भेजने की तैयारी
विज्ञापन

- अफसरों के अनुसार 20 फरवरी को हो जाएगी डिमांड जनरेट
- सहकारी समिति के 6500 एनपीए खाता धारकों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब एनपीए (नॉन परफामिंग एकाउंट) खाता धारकों के कर्ज माफी की बारी शुरू हो गई है। इन खाता धारकों की ऋण माफी डिमांड शासन को 20 फरवरी को भेजने का अफसर दावा कर रहे हैं। इसका लाभ सहकारी समिति के करीब 6500 एनपीए खाता धारकों को मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में कर्जमाफी के लिए 1.65 लाख किसानों को शामिल किया गया था। इनमें से करीब 90 हजार किसानों को शामिल कर उनका कर्ज माफ हो चुका है। इसके साथ ही जिन किसानों की मौत हो चुकी थी, उनके भी कर्ज माफ हो चुके हैं। अब तक जिले में सहकारी समिति के एनपीए खाता धारकों का कर्ज माफ नहीं हुआ था और ऐसे किसान काफी दिनों से अपने कर्जमाफ होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और उनका एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अब प्रशासन की ओर से सहकारी समिति के एनपीए खाता धारकों के कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिले में एनपीए खाता धारकों की संख्या करीब 6500 है। उनका कर्ज माफ करने के लिए जानकारी जुटा ली है और शासन को ऋण माफी की डिमांड भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ ठीक रहा तो 20 फरवरी को शासन के कर्ज माफी पोर्टल पर डिमांड जनरेट कर दी जाएगी। इसके बाद जैसे ही शासन से राशि जारी होगी तो किसानों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें