रेलवे भर्ती के डाकघर में जमा होंगे चालान
बुलंदशहर। रेलवे में भर्ती के लिए विभाग द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए विभाग ने डाकघर में चालान फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। सहायक डाक अधीक्षक खुशीराम शर्मा ने बताया कि रेलवे आवेदन की चालान फीस जमा करने के लिए पोस्टमास्टर को निर्देश दिए गए हैं। आवेदनकर्ता डाकघर में आकर चालान फीस जमा कर सकते हैं। ब्यूरो