फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की घटतौली पर गन्ना मिल प्रबंधन पर होगी एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की घटतौली पर गन्ना मिल प्रबंधन के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन

- शासन ने जारी किए घटतौली रोकने के लिए नए आदेश
- घटौती रोकने को प्रशासन व विभाग की बनेगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनके गन्ने की घटतौली होने पर संबंधित मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। घटतौली रोकने के लिए यह आदेश शासन ने जारी कर प्रशासन व विभाग को भेजकर टीम बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
शासन के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया है कि गन्ना तौल केंद्रों पर किसानों के साथ हो रही घटतौली को तत्काल रोका जाए। घटतौली की यदि शिकायत या जानकारी मिलती है तो डीएम, एसडीएम और जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से संबंधित गन्ना मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाए। इसके लिए एक ऐसी टीम का गठन हो जो समय-समय पर मिल और तोल केंद्रों का जायजा ले। यह टीम तौल केंद्र के कांटे आदि का भी गहनता से निरीक्षण करें और मिल में जाकर रात्रि के समय भी घटतौली की जांच की जाए। प्रमुख सचिव ने सख्त आदेश दिया है कि किसानों के साथ घटतौली किसी भी कीमत पर न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किसानों के गन्ने की घटतौली को रोकने के लिए शासन के प्रमुख सचिव के आदेश मिल गए हैं। इस आदेश से जिले की सभी चीनी मिलों के अफसरों को अवगत करा दिया है। शासन के आदेशों का पालन कड़ाई से किया जाएगा।
- एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें