खराब लाइट बदलने का अंतिम दिन आज
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई एलईडी लाइट को बदलने का रविवार को अंतिम दिन है। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि विभाग से उपभोक्ताओं को दी गई एलईडी लाइट यदि खराब हो गई हैं तो उन्हें बदलने के लिए रविवार को कैंप का आयोजन किया जाएगा। हाइडिल कालोनी में स्थित विभाग के स्टोर पर लगने वाले कैंप में खराब लाइट को बदला जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को लाइट खरीदने वाला बिल लाना अनिवार्य होगा। ब्यूरो