फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली-बाइक की भिड़त में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद । औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा के पास रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका भाई गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टर्माअ को भेजा दिया।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर निवासी अजब सिंह के पुत्र धर्मेंद्र और जतन सिंह रविवार को बाइक से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढक नंगला जा रहे थे। तभी औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित सैदपुरा गांव की ओर से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका बड़ा भाई जतन सिंह घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता अजब सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें