ट्रेनों में अवैध वेंडर परोस रहे घटिया खाना
बुलंदशहर। रेलवे बोर्ड बेशक ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को गुणवत्ता वाला खाना देने पर जोर दे रहा हो, लेकिन रेलवे अफसर और आरपीएफ की मिलीभगत से ट्रेनों में चल रहे अवैध वेंडर अभी भी यात्रियों को घटिया खाना परोस रहे हैं। अब यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे मंत्रालय में की है।
खुर्जा स्टेशन पर करीब एक दर्जन एक्सप्रेस और एक दर्जन से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। इसके अलावा यहां से करीब एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन नान स्टाप गुजरती हैं। इनमें से अधिकांश ट्रेनों में पेंट्री कार भी नहीं है। इस बात का फायदा अवैध वेंडर उठा रहे हैं। स्टेशन पर पंजीकृत वेंडरों की संख्या करीब 23 के आसपास है, लेकिन ट्रेनों में अवैध वेंडरों की भरमार है। वेंडर घटिया चाय, नाश्ता, और खाने की बिक्री कर रहे हैं। खाने-पीने की गुणवत्ता को लेकर वेंडरों की आए दिन यात्रियों से कहासुनी भी हो रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की मिलीभगत से इन पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में बावर्दी यह वेंडर चाय, नाश्ता, खाना बेधड़क होकर बिक्री कर रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ इस ओर ध्यान देने को ही तैयार नहीं है।
पूर्व में की जा चुकी है शिकायत
- यात्री विनोद कुमार ने बताया कि अवैध वेंडरों के लिए पूर्व में कई बार शिकायतें की जा चुकी है। आरपीएफ एवं जीआरपी का संरक्षण मिलने से इन वेंड