फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं बोर्ड बैठक में सरकारी योजनाओं के सभी प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 6.5 लाख के प्रस्तावों पर लगी मोहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में रविवार को 19 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। इन प्रस्तावों के लिए 6.5 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। बोर्ड बैठक शांति पूर्ण समाप्त होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देकर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर पेश करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी प्रस्ताव सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए थे। इसके अलावा जिले में विकास कार्यों को लेकर न तो कोई प्रस्ताव पेश किया गया और न ही किसी प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में गांवों में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड बनाने लिए प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका डंपिंग ग्राउंड बनाने से पूर्व जिला पंचायत से अनुमति लेगी तथा डंपिंग ग्राउंड के पास सफाई की उचित व्यवस्था करेगी। इसके अलावा जिला पंचायत की संपत्ति के खरीदारों द्वारा बकाया धनराशि जमा न करने पर उनके खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने पर विचार किया गया। इसके बाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया। बोर्ड बैठक में डिबाई विधायक अनीता लोधी ने भी शिरकत की। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए हैं। बैठक में डिबाई विधायक अनीता लोधी ने भाग लिया।
विज्ञापन


पास किए गए मुख्य प्रस्ताव
1. कैंसर मरीजों की गणना व कार्य के लिए 50 हजार
2. सरकार की अंगदान योजना को बढ़ाने के लिए 50 हजार
3. संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए 50 हजार
4. गांवों में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 50 हजार
5. जिला पंचायत की कोई भी सड़क गड्डा युक्त न रहे
6. जिला पंचायत की योजनाओं को बढ़ाने के लिए रेडियो स्टेशन हेतू 50 हजार
7. जिला पंचायत द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक लाख
8. गांवों को स्वच्छ गांव में परिवर्तित करने के लिए 50 हजार
9. गांवों से तकनीकी, खेलकूद, कृषि की प्रतिभाएं निखारने के लिए 50 हजार
10. गांवों में तकनीकी शिक्षा के संस्थान खोलने के लिए 50 हजार
11. पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारकों की पहचान व रोकथाम के लिए 50 हजार
12. किसानों को कोल्ड स्टोर में फसल रखने के प्रति जागरूक करने के लिए 50 हजार
13. जिपं द्वारा कोल्ड स्टोर बनाकर आय में इजाफा करने के लिए 50 हजार
14. आपदा राहत समितियों का गठन के लिए 50 हजार
15. आवंटियों द्वारा शेष रकम जमा न करने पर कार्रवाई का प्रस्ताव
16. पूर्ण हो चुकी निर्माणाधीन संपत्तियों पर कब्जा प्राप्त करने का प्रस्ताव
17. पूर्ण हो चुकी निर्माणाधीन संपत्तियों के मेंटीनेंस के लिए एजेंसी हायर करने का प्रस्ताव
18. सरकारी स्कूलों से लगी भूमि, प्राप्त आय को बेसिक शिक्षा परिषद को वापस करने का प्रस्ताव
19. जिला पंचायत की सभी सड़कों को गड्डा मुक्त करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें