फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में श्रद्धा से मनाई गई गुरु रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में श्रद्धा से मनाई गई रविदास जयंती
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेभर में बुधवार को संत रविदास की 641वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर शोभायात्रा निकाली।
जनसूचना अधिकारी एसोसिएशन बुलंउदशहर के कार्यालय पर बुधवार को संत विदास की जयंती मनाई गई। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम और समाज सेविका के साथ पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी कुसुमलता गौतम ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। प्रशांत कुमार गौतम, अरविंद कुमार, संदीप गौतम, चंद्रपाल, संघमित्रा, शिखा, साक्षी गौतम, चंद्रसेन, राहुल आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कैंप कार्यालय पर भी संत रविदास की जयंती मनाई गई। यहां अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह लोधी, लोधीश्वरम एडवोकेट, उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह जाटव, नैपाल सिंह और पंडित अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्याना क्षेत्र के गांव सराय मजरा में बुधवार को संत रविदास की जयंती पर लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। यात्रा की शुरूआत डॉ. रईस मलिक ने किया। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय समिति सराय के तत्वावधान में निकाली गई। इस दौरान समिति के संरक्षक रूपराम सिंह, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व प्रमुख मनवीर सिंह, देवानंद गौतम, फारुख मेवाती, जितेंद्र भास्कर आदि मौजूद रहे। अनूपशहर की बस्ती भीमनगर में भी लोगों ने श्रद्घापूर्वक संत रविदास की जयंती मनाई। डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष वैद्य महीपाल सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने अपना जीवन समाज सुधार के लिए समर्पित किया। जिला पंचायत सदस्य पति विजय गौतम, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र, ओमवीर, अशोक कुमार, तेज सिंह, प्रेम सिंह गौतम, सुनील, अमित कुमार आदि रहे। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय खुशहालगढ़, शिवा कांवेंट स्कूल, गुरुकुल, एसडीपीडी, पीएसपीए, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल, सेंट हैरी, कांती प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें