फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बनेंगे हाईटेक, दिए जाएंगे टेबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष होंगे हाईटेक, मिलेंगे टैबलेट
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बनाई योजना
बुलंदशहर।
अब राजनैतिक पार्टियों को भी हाईटेक बनाने की कोशिश की जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहल करते हुए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को टैबलेट दिए जाने की योजना बनाई है। इससे जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन

गत वर्ष विधानसभा चुनावों में हार झेलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने और जिलाध्यक्षों को हाईटेक बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का ब्यौरा एक पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करने के आदेश दिए थे। हालांकि अभी तक पोर्टल शुरू नहीं हो सका है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को टैबलेट देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि टैबलेट दिए जाने के बाद सभी जिलाध्यक्षों को एकसाथ जोड़ा जा सकेगा। इससे जिलाध्यक्ष कहीं से भी तथा कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों, योजनाओं तथा उनकी मंशा के अनुरूप कार्य कर सकेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली ने बताया कि तीन-चार माह में टैबलेट का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें