फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम को मिला ढाई करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन के लिए मिला ढाई करोड़ का बजट
विज्ञापन

- अफसरों के अनुसार जल्द स्कूलों के खाते में भेजी जाएगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
लंबे इंतजार के बाद शासन से परिषदीय स्कूलों में वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए ढाई करोड़ का बजट मिल गया है। अफसरों के अनुसार बजट को जल्द ही स्कूलों के खाते में भेज दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को दोपहर के समय नि:शुल्क भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। पिछले काफी दिनों से एमडीएम का बजट नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को राशन का सामान अपनी जेब से खरीदना पड़ रहा था। शासन से बजट नहीं मिलने पर अधिकतर प्रधानों ने भी हाथ खींचने शुरू कर दिए थे और शिक्षक कार्यालय के चक्कर काटकर एमडीएम के राशन पर खर्च हुई राशि लेने पहुंच रहे थे। बजट के अभाव में अफसर भी कुछ न करने की स्थिति में थे। लेकिन अब शासन से ढाई करोड़ का बजट मिलने से सभी ने राहत की सांस ली है। शिक्षकों का कहना है कि अब उनकी जेब से खर्च हुई राशि भी मिल जाएगी और राशन के लिए अपनी जेब भी खाली नहीं करनी पड़ेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि शासन से मिली धनराशि को जल्द ही स्कूलों के खाते में भेज दिया जाएगा, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल वितरण की राशि के लिए अब भी इंतजार
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को एमडीएम के साथ फल वितरण के भी शासन द्वारा आदेश हैं, लेकिन फल के लिए राशि मिलने का अब भी इंतजार है। फिलहाल शिक्षक व प्रधानों द्वारा फल वितरण किया जा रहा है, लेकिन शिकायत यह भी मिल रही है कि कुछ स्कूलों में फल वितरित नहीं किए जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि फल वितरण का शासन से जल्द ही बजट मिल जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें