फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.21 करोड़ से सुधरेगी धार्मिक स्थलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों का 8.92 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

- पर्यटन विभाग की दर्शन स्कीम योजना के तहत धार्मिक व एतिहासिक स्थलों को किया जाएगा चकाचक
- अवंतिका देवी मंदिर पर सर्वाधिक 4.71 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
- योजना को सफल बनाने को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। धार्मिक व एतिहासिक स्थलों का कायाकल्प करने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में सभी धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के लिए 8.92 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे चिन्ह्ति धार्मिक स्थलों में सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। सर्वाधिक धनराशि अहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

दर्शन स्कीम योजना के तहत जिले के धार्मिक व एतिहासिक स्थलों को चकाचक करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना को सफल बनाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें अहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी के मंदिर पर घाटों का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय व सौंदर्यीकरण के लिए 4.71 करोड़ की धनराशि खर्च करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा खुर्जा क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर के लिए 50.72 लाख, पुराना जीटी रोड स्थित देवी मंदिर के लिए 2.46 लाख, चामड़ मंदिर के लिए 44.70 लाख और जावल ऋषि आश्रम के लिए 36.71 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी के साथ सिकंदराबाद क्षेत्र में किशन तालाब मंदिर के लिए 118.58 लाख, वैर बादशाहपुर स्थित बूचा बाबा के मंदिर के लिए 67.75 लाख, चामुंडा मंदिर के लिए 14.81 लाख, शिव मंदिर आढ़ा के लिए 74.63 लाख और गुलावठी स्थित प्राचीन बाबा मंदिर के लिए 10.99 लाख रुपयों का बजट जारी किया गया है। इस धनराशि के माध्यम से सीढ़ियों का निर्माण, सॉलिड वेस्ट का निस्तारण, सोलर लाइटें, बाउंड्री वॉल, इंटर लॉकिंग व पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें