फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने को खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने को खींचा खाका
विज्ञापन

- चेतना केंद्र में बनेगा चिड़ियाघर व नहर की पटरी पर बनेगा मार्निंग वाक पथ
- नौका विहार की भी होगी व्यवस्था, लगाए जाएंगे औषधीय फूलाें के पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वलीपुरा में गंग नहर पर स्थित वन विभाग के वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने के लिए अफसरों ने खाका खींच लिया है। यह काम बीडीए द्वारा किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रथम चरण में 75 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम डा. रोशन जैकब ने वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने के आदेश दिए थे। इसके लिए वन विभाग और बीडीए के अफसरों की बैठक भी ली थी। अब वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी है। अब यहां जल्द ही चिड़ियाघर, मार्निंग वाक पथ, नौका विहार, बैठने को बेंच, प्रकाश व बच्चों के लिए झूले आदि लगाने को बनाए जाएंगे। इसके साथ ही गंगा नहर के दोनों ओर वलीपुरा के पास पक्की पटरी भी बनाई जाएगी। यह सड़क दोनों ओर दो-दो किलोमीटर की होगी। खास बात यह रहेगी कि इसका प्रयोग सिर्फ मार्निंग वाक के लिए होगा और इसके किनारों पर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। जिला वन अधिकारी वीके जैन ने बताया कि वन चेतना केंद्र को पर्यटन स्थल बनाने और गंगा नहर के दोनाें ओर मार्निंग वाक के लिए पक्की पटरी बनाई जाएगी। इस कार्य के लिए प्रथम चरण में 75 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए बीडीए के अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है, जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें